फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में तांडव: किसी ने रेस्टोरेंट में की मारपीट तो कहीं 30-35 युवकों ने छात्रों को पीटा

Fri, 07 Jun 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून शहर के राजपुर रोड पर खाने का बिल मांगने पर कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक, मैनेजर समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि प्रेमनगर में मामूली विवाद में 30-35 युवकों ने तीन छात्रों को लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कई युवकाें को हिरासत में लिया है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में बंधक बनाकर युवक से मारपीट करने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


शहर के जाखन स्थित ग्रील रेस्टोरेंट के मालिक तेजपाल सिंह ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन जून की रात को वे रेस्टोरेंट में थे। इसी बीच वहां चार-पांच युवकों ने ड्रिंक करने के साथ भोजन किया। 8400 रुपये का बिल भुगतान करने को लेकर वे विवाद करने लगे। वे मैनेजर और कर्मचारी से हाथापाई के बाद मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।  

प्रेमनगर क्षेत्र में हमला कर तीन छात्रों को घायल कर दिया गया। करनाल के सगोहा गांव निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रेमनगर में पढ़ाई करने वाले उसके भाई विशेष, दोस्त राधे और कृष्णा का जेल रोड पर रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि देर रात तीनों छात्र खाना लेने रेस्टोरेंट जा रहे थे। इसी दौरान 30-35 युवकों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई। चीख-पुकार सुनकर आए लोगों ने उन्हें हमलावरों के चुंगल से बचाया। हमले में उन्हें काफी चोटें लगी हैं। मुकदमे में तरुण, निखिल, अमन और अभिषेक आदि को नामजद करने के साथ 30-35 को अज्ञात दर्शाया गया है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली में मन्नूगंज निवासी गीता आनंद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनका बेटा खुशराल आनंद चार जून की सुबह बाहर गया था। इस दौरान बेटे की चीख सुनकर बाहर आईं तो देखा कि बंटी कुकरेती अपने पुत्र की मदद से बंधक बनाकर आनंद के साथ मारपीट कर रहा है। शोर सुनकर आए लोगों ने उसको बचाया। मारपीट में बेटे का दांत टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें