फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए रोका तो बदमाशों ने पुलिस को पीटा

Sun, 21 Aug 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुद्रपुर में गश्त कर रहे तीन पुलिस कर्मियों पर चार बदमाश भारी पड़ गए। चेकिंग के लिए रोकने पर इन बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। हमलावर पुलिस कर्मियों की बाइक भी लूट ले गए। आनन-फानन में कोतवाली से फोर्स मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वाकया उत्तराखंड के काशीपुर रोड का है। आदर्श कॉलोनी चौकी के सिपाही आनंद त्रिपाठी, जगदीश सिंह और कृष्णा नेगी शुक्रवार देर शाम काशीपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। बताया गया है कि तेल मिल तिराहे के पास डिबडिबा (यूपी) की ओर से दो बाइकों पर सवार चार लोगों को चेकिंग के लिए रोका तो वे पुलिस कर्मियों से उलझ गए।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर चारों ने पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला बोल दिया। हमलावरों को भारी पड़ता देख पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। पुलिस कर्मियों की बाइक संख्या यूके 06-5347 को भी हमलावर लूटकर ले गए।

हमले में तीनों पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।  हमले की सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने सन्नी निवासी सुभाष नगर डिबडिबा और कीरतपुर निवासी मुन्नू सहित दो अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस ने हमलावरों के घरों और अन्य स्थानों पर दबिशें दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी में जेल जा चुका है एक हमलावर
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हमलावरों में एक सन्नी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें