विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने सभावाला में एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बुधवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सभावाला रपटे के पास पुलिसकर्मियों को एक युवक जंगल की ओर से आता दिखाई दिया। युवक के पास एक जैरीकेन था। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जब जैरीकेन की जांच की तो उसमें पांच लीटर कच्ची शराब थी। युवक ने अपना नाम सभावाला निवासी सोनू बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद