फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जल्दी पैसा कमाने के लालच में ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा 19 वर्षीय युवक नशे के कारोबार में उतर गया। राजपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने उसे एक किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना चरस को नशे के आदी स्थानीय लोगों को महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की थी।
विज्ञापन

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि चार नवंबर की रात राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम जोहड़ी रोड क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुरानी मजार के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से एक किलो 110 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अशद उर्फ शुभान खान (19) निवासी मोथरोवाला, दून यूनिवर्सिटी रोड, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने रिस्पना पुल निवासी एक नशा तस्कर से चरस खरीदी थी। इसे स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचने की तैयारी थी। हालांकि, बिक्री से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब चरस उपलब्ध कराने वाले तस्कर के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें