फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शौकिया तौर पर तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पुरानी कालसी निवासी राज वर्मा को सोमवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अभियान के दौरान ही आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने शौकिया तौर पर तमंचा रखने की बात कही। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे तमंचा कहां से मिला, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें