फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जर्जर भवन में चल रहा विद्युत उपखंड कार्यालय, हादसे का खतरा

Wed, 23 Sep 2026 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। जगह-जगह प्लास्टर गिरने, दीवारों में दरारें पड़ने और खिड़कियों के छज्जे टूटने से कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के भवन में संचालित कार्यालय की दीवारों पर काई जम गई है। दीवाराें पर कई जगह झाड़ियां और पेड़ उग आए हैं। प्लास्टर गिरने से दीवारों में लगा सरिया दिखाई देने लगा है। कमजोर दीवारों और छत के कारण कर्मचारियों को जोखिम के बीच काम करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान भवन में सीलन बढ़ने और जर्जर हिस्सों के गिरने की आशंका बनी रहती है।
कार्यालय में रोजाना विद्युत संबंधी कार्यों के लिए उपभोक्ता भी पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर भवन कर्मचारियों के साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए भी चिंता का कारण बना है। भवन के कई हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में स्थिति और खराब हो गई है। कार्यालय भवन की ठोस मरम्मत कराने या नए भवन का निर्माण कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह भवन सिंचाई विभाग का है, जिसमें विद्युत उपखंड कार्यालय संचालित हो रहा है। डाकपत्थर में नए बिजलीघर का निर्माण प्रस्तावित है। बिजलीघर के साथ कार्यालय भवन का निर्माण भी किया जाएगा। - अशोक कुमार, उपखंड प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें