फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर की गई टिप्पणी उत्तरकाशी में रिका गांव के एक युवक पर भारी पड़ गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


डेरिका गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र दलवीर सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के क्रिया कलापों पर टिप्पणी और लाइव वीडियो फेसबुक पर डाली थी। मामले में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पवन नौटियाल ने पुरोला थाने में राजपाल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
 

Trending Videos
विज्ञापन

हिरासत में लेकर की पूछताछ

पुलिस ने शनिवार देश शाम राजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। तब एक बार उसे समझा कर छोड़ दिया था, लेकिन उसने शनिवार देर शाम को पुन: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और वीडियो साझा किया।

युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपित युवक के पिता राज्य आंदोलनकारी दलवीर सिंह ने कहा कि यह भाजपा सरकार की सत्ता की हनक का परिणाम है। पुलिस बगैर कारण बताए देर रात को उनके बेटे को घर से उठाकर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें