फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक तस्करी के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने 124 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ सहारनपुर के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गांव के कई तस्करों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को बताया कि पटेलनगर पुलिस महाराणा प्रताप पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेकिंग की तो उसके पास 124.80 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी की पहचान आरिफ मलिक निवासी थापुल बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के गांव के कई लोग नशा तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। पूर्व में उसके गांव के दो व्यक्तियों को स्मैक तस्करी में दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आसानी से नशा तस्करी कर रुपये कमाने के लालच में वह नशा सामग्री लेकर दून पहुंचा था। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें