फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त बड़े भाई के वार से छोटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र में शराब के नशे में दो भाइयों में आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि रायपुर के पेरिस विहार में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दो भाइयों नीरज और विशाल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बड़े भाई नीरज ने छोटे भाई विशाल पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन उसे इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां सरोज पत्नी स्व. ज्ञान सिंह ने बड़े बेटे के खिलाफ थाना रायपुर में तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि घटना के दिन दोनों भाई नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें