फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवा कवियों ने सजाई साहित्यिक शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और मंच के संयुक्त आयोजन में शनिवार को युवा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें देहरादून के साथ दिल्ली और अन्य राज्यों से आए युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविताओं में समाज, रिश्तों, मानवीय संवेदनाओं, प्रकृति और बदलते सामाजिक परिवेश जैसे विषय शामिल रहे। इस दौरान दिल्ली से आईं मोनिका सिंह, मीना सिंह, आशा किरण और ज्योति ने भी कविताओं का पाठ किया। साथ ही सम्मेलन में बदरुद्दीन जिया, मोनिका मंतशा, राजीव बिल्ला, सीमा पासी समेत कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंच के संस्थापक कुलदीप धरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ती है। युवा कवियों ने भी कहा कि नई पीढ़ी में रचनात्मक ऊर्जा है और उन्हें अपनी रचनाएं पाठकों और साहित्यकारों तक पहुंचाने के लिए ऐसे मंचों की जरूरत है। इस मौके पर साहित्यप्रेमी, पाठक और युवा साहित्यकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें