फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी । एमपीजी कॉलेज मसूरी में सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से सहकारिता एवं उद्यमिता विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट देहरादून के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अतुल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गुरुवार को कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में डॉ. अतुल भारद्वाज ने कहा कि युवा केवल जॉब सीकर बनने तक सीमित न रहें, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने की सोच विकसित करें। सहकारिता ऐसा प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिये सामूहिक प्रयासों से रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और आत्मविश्वास से छोटे स्तर पर शुरू किया गया काम भी बड़े उद्यम का रूप ले सकता है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ कमाना नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, समान अवसर और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना भी है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय संसाधनों के आधार पर सहकारी उद्यम स्थापित कर बेरोजगारी और पलायन की समस्या को कम किया जा सकता है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया में प्रत्येक सदस्य की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. गंगाशरण, डॉ. सतीश उनियाल, सविता, सशेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें