फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: आश्रम में कथा सुनने आया युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान बहा, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

Sat, 09 May 2026 06:31 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में कथा सुनने आया नहाने के दौरान गंगा में बह गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
ऋषिकेश गंगा में युवक को ढूंढने उतरी एसडीआरएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल्टन रैपिड के पास शुक्रवार शाम गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ के डीप डाइवरों को नदी में उतारकर सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया गया कि युवक पास स्थित सीताराम आश्रम में कथा सुनने आया हुआ था। वह अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए गंगा किनारे गया, जहां प्रतिबंधित घाट पर उतरने के दौरान तेज बहाव में बह गया। डूबने वाले युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सीमा रिस्टना, भीकियासैंण, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प
विज्ञापन


प्राप्त परिचय पत्र के अनुसार युवक श्रीरंगमलक्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का छात्र बताया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे और रैपिड क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें