फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: युवक ने खुद को लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा...पासवर्ड, माफी और पिता के नाम भावुक संदेश

Fri, 24 Oct 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एक युवक ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले सुसाइड  नोट भी लिखा। पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। बाएं हाथ पर कैनुला लगा था
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर थानाक्षेत्र के कंडोली में बृहस्पतिवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उसके हाथ में कैनुला लगा मिला। वहीं बिस्तर पर शीशी, दो खाली सिरिंज और सुसाइड नोट मिला है। आशंका है कि उसने कैनुला से जहर का इंजेक्शन चढ़ाया।

मृतक की शिनाख्त कंडोली के भद्रकाली निवासी अशोक (32) पुत्र प्रकाश चंद के तौर पर हुई। वह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था। बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया कि प्रकाश चंद ने सूचना दी कि उनके बेटे अशोक ने घर में सुसाइड कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। बाएं हाथ पर कैनुला लगा था। मौके से मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, सिरिंज और एक शीशी बरामद की। फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: जज्बा...83 वर्षीय महिला ने की बंजी जंपिंग, शिवपुरी में 117 मीटर ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया

सुसाइड नोट में अपने पासवर्ड लिखे

पुलिस के अनुसार, अशोक के सुसाइड नोट में उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है बल्कि अपने मोबाइल व अन्य पासवर्ड लिख दिए हैं ताकि घरवालों को उसके अकाउंट व अन्य जानकारी लेने में परेशानी न हो। साथ ही अपने आत्महत्या के कदम के लिए परिजनों से माफी मांगी है। लिखा है कि पापा मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ करना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी करना।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें