फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agastyamuni News: मोबाइल पर बातचीत के दौरान बिगड़ा संतुलन, युवक का पैर फिसला, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा

Thu, 29 Jan 2026 08:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

मोबाइल पर बात कर रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
युवक को खाई से बाहर निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त्यमुनि के तिमली बैंड के आगे एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में युवक का इलाज चल रहा है और वह सुरक्षित है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है जब एक युवक को गिरता देख स्थानीय चंद्र प्रकाश नेगी ने पुलिस को सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंचे। जपुलिस द्वारा रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये  भी पढ़ें...Uttarkashi: बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगेठी जलाकर सो गया युवक, धुएं से दम घुटने पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान अरविंद राणा (28) के रूप में हुई है। जो बसुकेदार तहसील के मठिया गांव के रहने वाले हैं। युवक के फोन पर बात करते हुए पैर फिसलने से यह घटना हुई। युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जल्द उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें