फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सेल्फी लेने के लिए खतरे में डाल दी जिंदगी,  पैर फिसलने से दो युवक नहर में गिरे, एक लापता

Sat, 22 Mar 2025 05:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सेल्फी लेने के लिए युवकों ने अपनी जान खतरे में डाल दी। पैर फिसलने से दो युवक नहर में गिर गए। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीला शक्ति नहर किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से दो युवक नहर में गिर गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को बचा लिया। जबकि एक नहर में लापता हो गया। एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।

दिल्ली से पांच युवक घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वह कोड़िया पुल के समीप नाश्ता आदि करने के लिए रुके थे। इस दौरान दो युवक अखिलेश पुत्र शत्रुघ्न निवासी सेक्टर-24, गली नंबर-8 गुरुग्राम व मयंक सिंह गहलावत शक्ति नहर किनारे घूमने चले गए। यहां सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से दोनों नहर में डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख अन्य तीनों दोस्तों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा। वहां मौजूद स्थानीय दुकानदार अनिल ने एक रस्सी बहते युवकों के पास रस्सी फेंकी। इस रस्सी की मदद से अखिलेश को बचा लिया गया। लेकिन मयंक का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि अन्य तीन दोस्त जय मलिक निवासी मामगंज शामली उत्तर प्रदेश, हरजस निवासी पश्चिम विहार न्यू दिल्ली व आदित्य निवासी बी-2 क्रोना आप्टम गुरुग्राम के हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी सरकार के तीन साल...सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- जनहित में पार्टी ने लिए साहसिक निर्णय
विज्ञापन


मयंक भवाली छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने कहा कि शुक्रवार देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। शनिवार को सुबह से दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें