Iचूना भट्टा क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
I
Iचूना भट्टा क्षेत्र में चंदर रोड निवासी गुलबेज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुलबेज का शव कबाड़ी बाजार में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
Iएसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि गुलबेज बृहस्पतिवार शाम को घर से निकले थे और रात तक वापस नहीं आए। इसके बाद शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने चूना भट्टा क्षेत्र में एक युवक को अचेत हालत में पड़ा देखा। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे कर दिया। तकरीबन सुबह नौ बजे परिजनों ने उसकी पहचान गुलबेज के रूप में की ओर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलजेब के शरीर पर हल्के चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात को उसकी पिटाई की गई।I
Iइसके बाद रातभर सड़क किनारे पड़े रहने से उसकी जान गई। परिजनों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर वहां हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया। एसओ नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।I