फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया युवक, धुएं से दम घुटने पर मौत

Thu, 29 Jan 2026 09:02 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला में एक होटल में काम करने वाला युवक ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया, जहां धुएं की गैस से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अंगीठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षिल थाने के तहत झाला के एक होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक वहां पर एक होटल में काम करता था और बीती मंगलवार देर रात को अंगीठी जलाकर सो गया था। हर्षिल थाने से मिली जानकारी के अनुसार महेश (25) निवासी हीना झाला के एक होटल में काम करता था। वह बीती मंगलवार देर रात को क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अधिक ठंड होने के कारण अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था।

ये भी पढ़ें...Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, औली में तीन फीट ताज़ी परत जमी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुंआ फैला हुआ था और वह मृत पड़ा हुआ था।उन्होंने इसकी सूचना हर्षिल थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया। संवाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें