फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जंगल में हिरन ने ली युवक की जान'

Thu, 31 Oct 2013 06:21 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऋषिकेश में सड़क पर हिरन के अचानक आ जाने से एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार नितिश (20) पुत्र दरबान सिंह निवासी आदर्शनगर, धर्मपुर, देहरादून अपने छोटे भाई रितेश (19) के साथ दून से ऋषिकेश आ रहा था। बताया जा रहा है कि दून मार्ग पर सात मोड़ के समीप अचानक जंगल से निकला एक हिरन बाइक टकरा गया।

घायल अस्पताल में भर्ती
बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें सवार गंभीर घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे प्रदीप तिवारी निवासी गोपेश्वर ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत देख नितिश को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चश्मदीद प्रदीप तिवारी ने बताया कि घायल नितीश ने बाइक के हिरन से टकराने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें