फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवार युवक-युवती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सहसपुर के रामपुर निवासी नौशाद, सोहेल, शादाब व तारीक तथा सेलाकुई निवासी नाजिम समेत कई अन्य युवकों पर बाइक सवार युवक-युवती को रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सेलाकुई निवासी नाजिश ने तहरीर देकर बताया कि वह 21 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक से सेलाकुई से सामान खरीदने सहसपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामपुर के पास कुछ युवकों ने पीछा करते हुए उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान आरोपी युवक आपस में एक-दूसरे का नाम लेकर पुकार रहे थे, जिससे पीड़िता ने नौशाद, सोहेल, नाजिम, शादाब व तारीक सहित अन्य के नाम बताए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता व उसका दोस्त किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें