नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर नेहरू बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को नमन किया। प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अतुलनीय रहा है। उनका बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का उद्घोष दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की संप्रभुता के लिए काम करना चाहिए। मौके पर प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग, नगर मंत्री रजत राणा, हर्षित चौधरी, उज्जवल, अंशित तिवारी, अभिषेक चौहान, अक्षय रोहिला, अंशुल, आदित्य, कुनाल, नवीन, गौरव, शिवानी, अंजलि, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रद्धा प्रिपेटरी बाल संस्कार स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया गया। प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने नेताजी के चित्र के आगे दीप जलाकर उन्हें नमन किया। मंच संचालन गितिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में युग शर्मा, रविता, पूनम, पम्मी, कविता आदि मौजूद रहीं। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी में भी कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया गया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए सुभाष चंद्र बोस जापान की मदद से आजाद हिंद फौज का गठन किया। कार्यक्रम में शिवानी गैरोला, नैन्सी, प्राची, वंशिका, नरेश, दीपक, रोहित, स्नेहा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अवधेश, तपेंद्र, फकीर, दीपक, कमलेश, सागर, अखिलेश, कालिका प्रसाद, ललित मोहन, पंकज, चंदन, रणजीत, हरीश, दिवाकर, मोहित, मुकेश, सुषमा, कुसुम आदि मौजूद रहे।