गोवा में आयोजित योनेक्स सनराइज 48वें नेशनल मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा रहा। बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए कई पदक जीते। 35 प्लस से लेकर 75 प्लस आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। 75 प्लस आयु वर्ग में पुरुष एकल में सुशील कुमार, पुरुष युगल में सुशील कुमार और एएस जोहर की जोड़ी उपविजेता रही। 70 प्लस में उत्तराखंड का दबदबा रहा। महिला एकल में पुनीता नागालिया विजेता रहीं। महिला युगल में पुनीता नागालिया और मनजीत शर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित युगल में एसएस पुंडीर और पुनीता नागालिया ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित युगल में मनजीत शर्मा और जीएस जुनेजा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। मा.सि.रि