फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में शनिवार को दिनभर लगा जाम, यातायात व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


मालरोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही जबकि लाइब्रेरी चौक समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर हालात और गंभीर रहे। लंढौर के मलिंगार क्षेत्र, मालरोड और किंग्रेग मार्ग पर जाम इतना बढ़ गया कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य समय से दोगुना वक्त लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के प्रयास किए लेकिन सैलानियों की अधिक भीड़ के चलते देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। जाम के कारण लंढौर-मलिंगार मार्ग के पास एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासी मोहन सिंह और शूरवीर सिंह ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं और सड़कों के संकरे होने के कारण समस्या बढ़ी है, हालांकि पुलिस सुबह से लगातार जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें