सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मॉडलों के जरिए विज्ञान की अवधाराणाओं को समझाया। छात्रों के हाइड्रोलिक लिफ्ट, वॉटर प्यूरीफायर, सौर ऊर्जा, पर्यावरण नियंत्रण, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन और वायु प्रदूषण आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। शिशु वर्ग में योगिता ने बाजी मारी। भीम सिंह दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। बाल वर्ग में आशीष शर्मा पहले, जगजीत सिंह दूसरे और दिशांत तीसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में आनंद मंमगाई प्रथम रहे। तरूण वर्ग में उत्तम सिंह नेगी और आयुष सैनी की टीम ने बाजी मारी। हिमांशु चौहान और अनिकेत की दूसरी टीम दूसरे स्थान पर रहे। रोहित गुप्ता और शशांक शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि विज्ञान प्रयोगात्मक ज्ञान पर आधारित विषय है। आज विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने छात्रों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, चंदन, अखिलेश, अनिल, कालिका प्रसाद, दीपक, रणजीत, हरीश थपलियाल, सागर, सर्विन, सुरेंद्र, दिवाकर, फकीर, ललित मोहन, पंकज, हरीश, सुषमा, मुकेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
निबंध में रोहन रहे प्रथम
सेलाकुई। जीआईसी होरावाला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्र कला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 के रोहन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 10 के वंश दूसरे स्थान पर रहे जबकि, कक्षा नौ की वर्तिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में रोहन, शिया, स्वाति, वैष्णव, रितिक, वंश, दिव्यांशी, सपना और कुलदीप का प्रदर्शन शानदार रहा। कार्यक्रम का संचालन ललित चतुर्वेदी, रविंद्र सिंह नेगी, सुनील डबराल ने किया। प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।
भाषण में नताशा ओर स्नेहा रहे प्रथम
विकासनगर। एनफील्ड स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने हम अपने अपने माता-पिता से क्यों प्यार करते हैं और यदि हमारे पास कोई शक्ति होती तो हम क्या करते विषय पर विचार रखे। शिशु वर्ग में नताशा ने बाजी मारी। आराध्या दूसरे और आयुषी तीसरे स्थान पर रही। प्राइमरी वर्ग में स्नेहा लोहिया प्रथम रही। विदुषी राय ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओपी चुग ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में अपने विचारों को प्रकट करने की स्वतंत्रता मिलती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी चुग, रेखा चावला, पुनीता बडोनी, सुलोचना पैन्यूली, एकता, आरती शर्मा, बबीता जुयाल, सिमरन ग्रोवर, अनामिका आदि मौजूद रहे।