फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच करते योग प्रशिक्षितों की पुलिस से नोंक-झोंक, 40 गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
yoga
विज्ञापन

स्कूलों में नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे 40 योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटे सुद्धोवाला जेल परिसर में बैठाए रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच पुलिस और प्रशिक्षित बेरोजगारों के बीच नोक-झोंक भी हुई। बेरोजगारों ने कहा कि वर्ष 2010 से स्कूलों में योग पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को हर साल करोड़ों रुपये की किताबें दी जा रही हैं, लेकिन योग प्रशिक्षितों की कई बार के आश्वासन के बावजूद नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


जबकि, वर्ष 2016 में कैबिनेट से नियुक्ति का प्रस्ताव पास हो चुका है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रदेश में योग प्रशिक्षित बेरोजगारों की अनदेखी की जा रही है।

बेरोजगारों को आश्वासन के अनुरूप नियुक्ति नहीं मिली तो विरोध से बेरोजगार फिर से सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में चमोली के जिलाध्यक्ष संदीप शाह, देहरादून के जिलाध्यक्ष भोपाल रावत, रवि थपलियाल, सुलेखा राणा, कला दानू, विजयपाल सिंह रावत, मनोज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें