फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

Fri, 17 Jan 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्परत योगगुरु बाबा रामदेव ने अब उनसे रूठे नेताओं को मनाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्रियों से वार्ता करने वाले हैं
लालू यादव से इस आशय का आग्रह कर चुके बाबा अब बिहार और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों से भी वार्ता करने वाले हैं। यही नहीं, दक्षिणी राज्यों में जाकर शिविरों के माध्यम से मोदी की अलख जगाएंगे। तमिलनाडु के नेताओं को भी मोदी के साथ आने का आग्रह करेंगे।

पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

कई महीने पहले हरिद्वार छोड़ चुके बाबा रामदेव इन दिनों अनेक राज्यों में शिविर लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से मोदी मुहिम में जुटे हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार मोदी से सख्त नाराज हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

बाबा रामदेव एक बार खुद पटना जाकर नीतिश कुमार से वार्ता कर चुके हैं। पतंजलि सूत्रों के अनुसार बाबा अब पुन: बिहार और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों से सीधी वार्ता करेंगे। इन दोनों राज्यों में बाबा के प्रात: और सायंकालीन शिविरों की संख्या बढ़ा दी गई है।

स्वामी रामदेव अभियान के तहत फरवरी में तमिलनाडु भी जाने वाले हैं। जयललिता के साथ-साथ करुणानिधि से भी बाबा की वार्ता होगी।

पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

मंशा यह है कि आवश्यकता पड़ने पर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की राह में आ रही अड़चनों को हटाया जा सके। इसी संदर्भ में बाबा ने मोदी का खुला विरोध करने वाले लालू यादव से सीधी अपील की है।
विज्ञापन


पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेशों में जमा कालाधन वापस ला सकते हैं। प्रखर राष्ट्रवाद मोदी में कूट-कूट कर भरा हुआ है। नि:संदेह ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। मेरा मूल कार्य योग क्रांति है, लेकिन राजनैतिक शुद्धता लाए बगैर कोई भी क्रांति सफल नहीं हो सकती।
- बाबा रामदेव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें