फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा के लिए उपलब्धियों से भरा रहा 2019, सदस्यों की संख्या 26 लाख के पार

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नगर निगमों और जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया, उपचुनाव में जीत दर्ज की
विज्ञापन
उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि वर्ष 2019 भाजपा के लिए शानदार उपलब्धियों भरा रहा। सांगठनिक मोर्चे पर पार्टी बूथ स्तर तक अपना मजबूत नेटवर्क तैयार किया और सदस्यों की संख्या 26 लाख के पार पहुंचाने में सफलता पाई।

विज्ञापन


नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का ये सिलसिला जारी है। इसके अलावा नगर निगमों और जिला पंचायतों पर भी भाजपा ने कब्जा किया और विधानसभा के उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। भट्ट मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में वर्ष 2019 में पार्टी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे।

भट्ट ने कहा कि पार्टी ने पहली बार सहकारिता चुनाव में जीत दर्ज की। जिला पंचायत के 13 में से 11 अध्यक्ष पदों पर पार्टी का कब्जा रहा। सबसे अहम बात यह है कि 11 में से आठ जिला पंचायतों की कमान मातृशक्ति के हाथों में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में और मजबूती पर रहेगा जोर

निकाय चुनाव में सात नगर निगमों से पार्टी ने पांच पर जीत दर्ज कर अपने मेयर बनवाए। भट्ट ने कहा कि पहली बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पांचों सीटें जीतीं। इससे पहले कोई भी दल लगातार दो चुनाव में सभी सीटें नहीं जीत पाया।

विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी विजयी रही। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, बलजीत सोनी, दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित थे।

भट्ट ने कहा कि 2020 में पार्टी अपने नेटवर्क को और अधिक मजबूत और निचले स्तर तक ले जाएगी। पार्टी ने 250 मंडलों के गठन का लक्ष्य बनाया है। 230 मंडलों का गठन हो गया है और नए साल में 20 मंडलों का भी गठन हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें