इसी महीने अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू होने की उम्मीद
मरोड़ से लेकर रिखांऊ खड्ड तक दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र करीब 15 किमी हिस्से में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुबंध प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे आगे मुराडी तक 26 किमी हिस्से में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। शेष बड़कोट बैंड तक डीपीआर और कुछ हिस्से में वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया जारी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनने वाले पालीगाड से जानकीचट्टी करीब 24 किमी हिस्से पर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी महीने अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
पालीगाड जानकीचट्टी व मरोड़ से रिखांऊ खड्ड तक जल्द कार्य शुरू किया जा रहा है। कुछ हिस्से में काम शुरू हो गया, जबकि कुछ पर अनुबंध प्रक्रिया जल्द पूरी होने के साथ शुरू होगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले काफी कुछ हिस्से में सुगम और सुरक्षित आवाजाही होने की उम्मीद है। -मनोज रावत, ईई, राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बनेगी नीति, सीएम धामी ने दिए ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश
छह साल में हो चुकी है 43 लोगों की मौत
यमुनोत्री हाईवे 123 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र डामटा बड़कोट के करीब 40 हिस्से के बीच पिछले छह सालों में करीब 43 से अधिक लोगों की अलग-अलग दुर्घटना में मौत हुई है। गत वर्षों में रिखांऊ खड्ड के पास मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। वर्ष 2018 में डामटा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त में 17 लोगों की मौत हुई थी।