फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिन बाद खुला बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे, वाहनों की आवाजाही शुरु

Sun, 01 Oct 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 19 दिनों से मलबा आने के कारण ओजरी में बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे रविवार को खुल गया है। राजमार्ग निर्माण की टीम ने मशीनों से रास्ते से बोल्डर और मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया है। इस दौरान रास्ते से वाहनों की आवाजाही भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रास्ता खुलने के बाद आधा दर्जन वाहनों की खेप राजमार्ग से होते हुए बड़कोट के लिए रवाना हुए। हालांकि अभी रास्ते से डेंजर जोन को सुगम बनाने का काम चल रहा है, लेकिन छोने वाहनों की आवाजाही शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि, ओजरी डबरकोट स्लाइड जोन के चलते 10 सितंबर की रात भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का 500 मीटर हिस्सा बंद हो गया था। 18 दिन तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण को लेकर प्रशासन की हर रणनीति विफल हो रही थी, लेकिन अब मुख्य मार्ग में भूस्खलन रुकने के बाद प्रशासन को कुछ राहत मिली है।

शुक्रवार शाम से ही मुख्य मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसे रविवार को खोल दिया गया। इससे मार्ग में फंसे वाहनों और 14 गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली।

एसडीएम मनुज गोयल ने बताया कि यमुनोत्री राजमार्ग पर डेंजर जोन को सही करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें