फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: 15 दिन से बंद यमुनोत्री हाईवे, बदरीनाथ मार्ग पर भी आया मलबा

Sat, 04 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शिवपुरी में बंद बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे लगातार 15वें दिन भी बंद रहा। वहीं शनिवार की सुबह शिवपुरी में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बाधित हो गया। शिवपुरी में हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

विज्ञापन


शनिवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार 15वें दिन भी बाधित रहा। ऐसे में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों और गीठ-बजरी पट्टी के ग्रामीणों की दिक्कतों का फिलहाल कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है।

ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन में फिर भूस्खलन शुरू होने से कड़ी मशक्कत के बाद खोले गए रास्ते में फिर से भारी मलबा जमा हो गया है। जंगल चट्टी में धंसाव के चलते क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को ठीक करने गए एनएच के कर्मचारियों को लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण पीछे हटना पड़ा। इस स्थान पर सड़क धंसने के बाद एनएच कर्मचारी पहाड़ को काटकर रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कटिंग कार्य के दौरान बोल्डरों की बरसात होने से कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में विगत 21 जुलाई को बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर जल्द यातायात बहाली की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, जिसका खामियाजा तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बड़ी मुसीबत गीठ-बजरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए हो गई है, जिनकी आलू आदि नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने का संकट बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें