फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri: हाईवे पर कई जगह भूस्खलन, स्यानाचट्टी में उफनाई यमुना, होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी

Fri, 31 Jul 2026 10:41 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।  मलबा और बोल्डर आने से शुक्रवार तड़के से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे को दोबारा खोलने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


उधर, लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी क्षेत्र में नदी का पानी बढ़कर कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढे़ं...देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत; रैंप के नीचे फंस गई थीं दोनों

हालांकि राहत की बात यह है कि यमुना नदी का बहाव फिलहाल अपने मुख्य मार्ग से ही हो रहा है और नदी ने नई धारा नहीं बनाई है। इससे स्यानाचट्टी में किसी बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टलती नजर आ रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि हाईवे को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें