जगह-जगह मलबा आने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जहां 12 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई।
वहीं, दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे बाद भी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। सड़क बंद होने से लोगों को वाया जुड्डो सफर करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात नौ बजे जोकला और काली माता मंदिर के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया।
जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। मंगलवार को पूरे दिन जेसीबी सड़क खोलने के कार्य में लगी रही बावजूद यातायात बहाल नहीं हो सका। उधर, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी रात 9 बजे जजरेट के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया।