फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी, क्षेत्र में बढ़ी ठंड, दिखा खूबसूरत नजारा

Mon, 28 Sep 2026 09:44 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। गोमुख ट्रैक और नेलांग-जादूंग घाटी में बर्फ की मोटी परत जमने से ठंड का असर निचले इलाकों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फबारी से धाम और आसपास का मौसम सुहावना हो गया। क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बर्फ से ढकी चोटियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन




वहीं बारिश से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। रुद्रप्रयाग में शाम चार बजे अलकनंदा नदी और मंदाकिनी नदी, हरिद्वार में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया था। पिथौरागढ़ में काली, गोरी और सरयू नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया था।

गोमुख ट्रैक, नेलांग-जादूंग घाटी में चार फीट तक जमी बर्फ
जनपद में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में करीब एक से चार फीट तक बर्फ गिर चुकी है। दूसरी ओर बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन अस्थायी रोक जारी रही थी। हालांकि आज यात्रा जारी है।

बारिश के कारण धरासू मेें मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी टीमों के साथ राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।

डीएम ने विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से ट्रैकिंग पर गए और बेस कैंपों में रुके ट्रैकर्स की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खतरे वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
विज्ञापन


उप जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहने व सड़क खोलने के लिए जेसीबी, खाद्य सामग्री, दवाइयां और वैकल्पिक संचार व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं और ट्रैकर्स व अन्य पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को हर्षिल में दो एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीम तैनात के लिए कहा।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें