danger zone, badrinath highway, chardham yatra
- फोटो : amar ujala file photo
चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड तोड़ यात्रियों की आवाजाही ने जाम की समस्या से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के साथ धाम में मंदिर को जोड़ने वाले पुल पर घंटों तक जाम लगने से यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
यमुनोत्री में सीमित जगह पर दस हजार यात्रियों का आवागमन जोखिम भरा रहता है। हालांकि मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन ने धाम में जाम की समस्या से थोड़ी राहत मिलने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को काली कमली से होकर कालिंदी आश्रम से होते हुए हनुमान मंदिर वाले रास्ते से भेज रहे हैं, जबकि वापसी मंदिर को जोड़ने वाले पुल से की जा रही है।
तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भारी भीड़ हो रही है, जिससे अव्यवस्था फैलनी स्वाभाविक है। फिर भी पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जा रहा है।