मंदिर को जोड़ने वाली आसीसी पुलिया यमुना के उफान में बह गई
- फोटो : amar ujala
बीते जुलाई में यमुना नदी में आए उफान में ध्वस्त स्नान घाट, गर्म कुंड एवं यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल का अभी तक पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण कपाट बंद होने के मौके पर धाम में अव्यवस्थाएं हावी रहीं।
ओजरी गांव की राजराजेश्वरी देवी, खरसाली के समेश्वर देवता समेत विभिन्न स्थानों से आयी देव डोलियों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं को जोखिम के साथ यमुना में डुबकी लगानी पड़ी। भैया दूज के पावन पर्व पर यमुना में डुबकी लगाने से यम यातना से मुक्ति मिलती है। इस बार यमुना जी की डोली यात्रा को हनुमान मंदिर के कालिंदी धर्मशाला होते हुए इस पार लाना पड़ा। इस संकरे रास्ते में डोली यात्रा निकालने में खासी दिक्कतें हुईं।