फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना कॉलोनी एफसी ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट में यमुना कॉलोनी एफसी ने जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को युवा मोर्चा के कैंट विधानसभा के जीएमएस मंडल की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंट विधायक सविता कपूर और खेल महाकुंभ कैंट विधानसभा के संयोजनक राजेश रावत ने किया। फाइनल मुकाबला यमुना कॉलोनी एफसी और कौलागढ़ एफसी के बीच खेला गया। जिसमें यमुना कॉलोनी एफसी ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन से युवा प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2019 में भी प्रदेश में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान विपुल मैंदोली, देवेंद्र बिष्ट, चंदा सागर उनियाल, बबलू बंसल, शुभम सिमिलिटी, ईशा, गीता, विशाल, राजकुमार तिवारी, आदित्य नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें