फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रियंका और सामान्य ज्ञान में लक्की झांझरिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय कल्याण समिति मोहनपुर स्मिथनगर प्रेमनगर की ओर से व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रियंका जबकि सामान्य ज्ञान में लक्की झांझरिया प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, कला प्रतियोगिता में विनीत कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन




व्याख्यान प्रतियोगिता में स्मिता राणा दूसरे और नैन्सी रावत तीसरे स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अंजलि चौहान और तृतीय स्थान पर अंशिका रावत रहीं। सभी बच्चों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र दिए गए। जल संरक्षण, भविष्य की चुनौती विषय पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता की शुरुआत पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रमेश चंद्र पंत, कुर्मांचल परिषद देहरादून के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार व समिति के अध्यक्ष जेपी लखेड़ा ने दीप जलाकर की। समिति के महासचिव वीरू बिष्ट ने कहा कि समिति बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताएं लगातार कराई जाती हैं।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन कोटनाला ने किया। इस दौरान दिनेश ध्यानी, जगदीश प्रसाद पांडे, एसके गौड़, पूरन सिंह मिश्रा, कैलाश चंद्र, वीके कुंडलियां, भगवत रौतेला, डीएन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें