फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना शरद महोत्सव-2009 का हुआ आगाज

विज्ञापन
डाकपत्थर बैराज मैदान में यमुना शरद महोत्सव की प्रतियोगिता का शुभारम्म के दौरान रिबन काटते रविन् - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
यमुना शरद महोत्सव-2019 का शुक्रवार को डाकपत्थर बैराज मैदान पर आगाज हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

यमुना वैली संगम संगठन डाकपत्थर की ओर से यह महोत्सव स्वर्गीय श्री महावीर सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कोच राजवीर सिंह खोखर ने कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घानट किया। इसके बाद कबड्डी की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें देवभूमि कालसी, भद्राज क्लब, आजाद शाखा, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर, जीआईसी बेसोगीलानी, क्वीथा, न्यू यमुना कॉलोनी डॉकपत्थर, महासू क्लब मैदनीपुर, एटीएस कालसी, देवभूमि अकादमी विकासनगर के बीच कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें क्वीथा की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि आजाद शाखा दूसरे और आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले शुक्रवार दोपहर जौनसार क्षेत्र के परंपरागत ढोल दमाऊ की थाप पर महोत्सव की शुरूआत हुई। विशिष्ट अतिथि रविंद्र धीमान ने रीबन काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। मंच संचालन रणवीर शर्मा, भरत चौहान और बिरेश चौहान ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रणवीर सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, भरत सिंह तोमर, परवीन चौहान, नरेंद्र सिंह, जेडी शर्मा, रघु नेगी, ध्यान सिंह, कुलतार गुलेरिया शामिल रहे। इस अवसर पर यमुना वैली संगम संगठन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तोमर, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सचिव महावीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, देवभूमि कबड्डी एकेडमी के अध्यक्ष भरत सिंह, कार्यक्रम संचालक बीएस धारिया नेगी , डाकपत्थर जीवनगढ़ के पूर्व प्रधान सुहैल पाशा, कंवर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र तोमर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें