फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिग्मांशू की ‘यारा’ ने उत्तराखंड को ये दिया

Thu, 26 Jun 2014 09:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने बॉलीवुड डॉयरेक्टर और उत्तराखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर तिग्मांशू धूलिया उत्तराखंड में अपनी आने वाली फिल्म 'यारा' की शूटिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पंद्रह दिनों के शूटिंग शेड्यूल के बाद इस फिल्म के स्थानीय प्रोड्यूसर और फिल्म एक्सपर्ट सतीश शर्मा ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें शेयर की हैं।

सतीश शर्मा के मुताबिक इस फिल्म में कम से 50 स्थानीय कलाकारों को अच्छे रोल मिले हैं जबकि करीब 250 स्थानीय लोग 15 दिनों तक इस यूनिट से किसी न किसी तरह से जुड़े रहे। स्थानीय कलाकारों में रमन सिंह रावत, शुभम शर्मा, प्रशांत मिश्रा और अंकुर अरोड़ा की इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

पहली बार ‌किसी फिल्म में दिखेगी टिहरी झील

फिल्म ‘यारा’ में टिहरी बांध की खूबसूरत झील और टिहरी राजशाही का पुराना किला और महारानी कौशल्य दरबार का टापू भी फिल्म में नजर आएगा। फिल्म के कुछ दृश्यों को झील के आसपास शूट किए गए। शूटिंग देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही।

उत्तराखंड में खर्च हुए 3 करोड़
इस फिल्म के मुख्य दृश्य उत्तराखंड में फिलमाने की वजह से यहां के लोगों को थोड़े समय के लिए ही सही पर करीब 300 लोगों को रोजगार मिला।

सतीश शर्मा के मुताबिक इस फिल्म में केवल उत्तराखंड में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च हुए जो यहां काम करने वाले यूनिट के लोगों और कलाकारों को मिले।

हालांकि डॉयरेक्टर तिग्मांशू धूलिया को इस बात का मलाल जरूर रहा कि उत्तराखंड में कोई फिल्म पॉलिसी न होने की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तिग्मांशू धूलिया को उत्तराखंड से लगाव

एक सवाल के जवाब में तिग्मांशू धूलिया ने माना कि वो टिहरी में शूटिंग केवल इसलिए नहीं करने आए थे कि वो इसकी खूबसूरती से प्रभावित थे।

तिग्मांशू का मानना है कि टिहरी के विस्‍थापितों की टीस ने उन्हें यहां शूटिंग करने के लिए मजबूर किया। उनके उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर तिग्मांशू की मां भी बहुत खुश हैं।

फिल्म की कहानी
जय-वीरू जैसे चार दोस्तों की कहानी है ‘यारा’। फिल्म का प्लॉट वर्ष 1970 के दौरान का है, लिहाजा कपड़ों का स्टाइल, मेकअप भी तभी का रखा गया है।

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित एक्टर विद्युत जामवाल बताते हैं, फिल्म के लिए 6 किलो वजन घटाया है। एब्स कम किए और स्टाइल बदलकर बाल भी बढ़ाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें