फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, अब इस उपन्यास पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज

Fri, 08 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
vishal bhardwaj
विज्ञापन

फिल्म मकड़ी से फिल्म निर्देशक का सफर शुरू करने वाले वालीवुड के संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक विशाल भारद्वाज ने रस्किन बांड के उपन्यास ओलिवर डायरी पर फिल्म बनाने की बात कही है।

विज्ञापन


आज कल विशाल अपनी आने वाली फिल्म ‘छूरियां’ पर काम कर रहे हैं। ‘छूरियां’ फिल्म में विशाल की पत्नी रेखा भारद्वाज ने दो गीत गाए हैं। 

ये बातें विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को वाइनवर्ग ऐलशन स्कूल के स्थापना दिवस समारोह के दौरान अमर उजाला से साझा कीं।

vishal bhardwaj - फोटो : amar ujala
विशाल ने बताया कि पहले उनकी रुचि क्रिकेट में थी और राज्य स्तरीय मैच में प्रतिभाग भी किया, लेकिन पिता संगीत में उनका करियर बनाना चाहते थे। एक दिन दिल्ली में गीतकार-संगीतकार गुलजार से मुलाकात हुई और उनकी प्रेरणा से संगीत में अपना सफर शुरू किया।

आजकल फिल्म छूरियां का निर्माण अंतिम दौर में है और जल्द ही बड़े परदे पर दिखाई देगी। इसके बाद अंग्रेजी लेखक और उपन्यासकार रस्किन बांड के उपन्यास ओलिवर डायरी पर आधारित कहानी पर फिल्म बनाने की योजना है।

विशाल ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। नैसर्गिक छटा से होने के कारण देश और विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखंड में आने को आतुर हैं। बशर्ते सरकार बेहतर कनेक्टिीविटी मुहैया करा सके।
विज्ञापन

गायिका रेखा भारद्वाज ने भी अपने करियर से जुडे़ प्रसंग साझा किए

rekha bhardwaj - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर विशाल भारद्वाज की पत्नी व बॉलीवुड गायिका रेखा भारद्वाज ने भी अपने करियर से जुडे़ प्रसंग साझा किए।

रेखा ने बताया कि बचपन से ही संगीत का शौक है। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा गन्धर्व महाविद्यालय से लेने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में ऑनर्स किया और टॉप किया। इसके साथ साथ पंडित अमरनाथ से संगीत सीखने का मौका मिला। रेखा ने कहा कि संगीत सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वह अभी भी रियाज करती हैं। उन्होंने फिल्म छूरियां के लिए दो गीत गाए हैं। 

इसके पहले बृहस्पतिवार सुबह वाइनवर्ग ऐलशन स्कूल के 130वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल लिसले टिंडेल ने स्वागत किया। इस मौके पर जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने स्कूल क्वायर की प्रस्तुति दी और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा स्वीमिंग प्रतियोगिता और फेट का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर विशाल भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित भी किए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें