फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती भारतीय संस्कृति की पहचान : आजाद अली

विज्ञापन
पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराते आजाद अली। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। पछवादून बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में हसनपुर कल्याणपुर ग्राम सभा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सहसपुर समेत आसपास के क्षेत्र के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष आजाद अली ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हमारे देश की कुश्ती से जुड़ी संस्कृति खत्म होती जा रही है, जो कि युवाओं के लिए अच्छे संकेत नहीं है। हम अपने देश की संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन एवं इस तरीके की प्रतियोगिता समय-समय पर हमें करते रहना चाहिए। जिससे क्षेत्र के नौजवानों में एक कुश्ती को लेकर रुचि बनी रहे एवं जो कुछ नौजवान बिना किसी टारगेट के या बिना किसी लक्ष्य के भटक रहे हैं। नशा एवं गलत कामों में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस तरीके के आयोजनों से नौजवानों को व्यस्त रहने का एवं अपनी कला को निखारने का एवं आगे बढ़कर अपने क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करने का प्लेटफार्म भी मिलेगा। प्रथम कुश्ती मेरठ निवासी बंटा और प्रवीण निवासी दिल्ली के बीच हुई। इसमें प्रवीण ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती प्रताप निवासी कुरुक्षेत्र और जग्गा निवासी पंजाब के बीच हुई। इसमें जग्गा ने जीत दर्ज की। तीसरी कुश्ती जाबिर निवासी बैरागीवाला और संदीप निवासी सहारनपुर के बीच हुई, जिसमें दोनों बराबर रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान हसनपुर कल्याणपुर शराफत अली, आशु अंसारी, आबाद अहमद, सरफराज अली, सद्दाम अली, सचिन कुमार, शकूर राणा, हाफिज मोहम्मद आबिद, महफूज अली, रियासत अली, जमसैद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें