फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी खत्म करने को प्रार्थना, जरूरतमदों की सेवा भी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोड़,, नवरात्र खबर महामारी खत्म करने को प्रार्थना, जरूरतमदों की सेवा भी देहरादून। सिद्ध सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में राम नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। देवी मां से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। इस दौरान प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, मनोज बहल, मन्नू, कांता चावला मौजूद रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल देहरादून की ओर से रामनवमी के पावन पर्व पर श्रमिक वर्ग के जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया। महंत रविंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में सदस्यों ने प्रशासन की मदद से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। इस दौरान दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य आशीष उनियाल, अशोक कुमार अग्रवाल, रजनीश यादव अनुराग गुप्ता, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, संजय कुमार गर्ग मौजूद रहे। देहरादून रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य मोहन खत्री की ओर से रामनवमी के अवसर पर कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए पूजा पाठ किया गया। मालसी सिनोला गांव में श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन भी खिलाया। इस दौरान आशीष राणा, अजय भंडारी, राहुल भंडारी मौजूद रहे। कई अन्य संगठनों ने भी जरूरतमंदों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें