उत्तराखंड में विश्व योग दिवस के मौके पर लाखों विद्यार्थी एक साथ योग करेंगे।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े लाखों विद्यार्थी एवं शिक्षक विश्व योग दिवस के दिन एक साथ योग करेंगे। गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि योग करने से व्यक्तित्व में निखार आता है।
उन्होंने शांतिकुंज से जुड़े युवाओं से विश्व योग दिवस के दिन आयोजित शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है।
रविवार को शांतिकुंज में विश्व योग दिवस 21 जून को शानदार ढंग से मनाने के लिए आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
जिसके लिए शांतिकुंज से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थानों की भागीदारी तय की गई। डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि विद्यार्थी जीवन के लिए एकाग्रता और निरोगी काया जरूरी है। जिसे योग से प्राप्त किया जा सकता है।