चमोली जिले में रविवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। सुबह करीब छह बजे हुई बर्फबारी से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला, डुमक व कलगोठ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, केदारनाथ में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही, जिस कारण ठंड का प्रकोप अधिक रहा। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।