फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day: भागदौड़ भरी जिंदगी पर तंदुरुस्त रहने के लिए जरूर मुस्कुराइए, होते हैं ये फायदे

Sun, 03 May 2026 07:28 PM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हंसी में मानसिक स्वास्थ्य का मूलमंत्र छिपा हुआ है। मनोचिकित्सक कहते हैं कि हंसी का मानसिक स्वास्थ्य पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
हंसी, - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ ने हर किसी को मानसिक तनाव की ओर धकेल दिया है। व्यस्त जीवन के बीच लोग खुद को समय देना भूल गए हैं। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि जीवन में हंसी ही एकमात्र साधन है जो मस्तिष्क को शांत कर सकती है। लोगों को हर रोज कम से कम 15 मिनट तक हंसना चाहिए।

विज्ञापन


मई के पहले रविवार को लोग विश्व हास्य दिवस मना रहे हैं। हंसी में मानसिक स्वास्थ्य का मूलमंत्र छिपा हुआ है। जिला अस्पताल की वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. निशा सिंगला बताती हैं कि हंसी का मानसिक स्वास्थ्य पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। हंसने से तनाव वाले कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर गिर जाता है।

हंसने से डोपामाइन और एंडोर्फिन हार्माेन रिलीज होते हैं। इससे मस्तिष्क को शांति मिलती है। डॉ. सिंगला ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से अवसाद और तनाव से जूझने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके पीछे का एक मुख्य कारण खुद के साथ समय व्यतीत न करना है। खाली समय में लोग फोन में समय व्यतीत करते हैं। हर किसी को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट तक जरूर हंसना चाहिए। 
विज्ञापन


Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ता है आत्मविश्वास
चिकित्सक के मुताबिक खुश रहने से कोई भी व्यक्ति जब मानसिक रूप से स्वस्थ होता है तो वह जीवन के सभी कार्यों को अच्छे परिणाम और प्रदर्शन के साथ करने में सक्षम होता है। इससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों पर इसका काफी सकारात्मक असर पड़ता है। इतना ही नहीं परिवार में रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

यह भी हैं फायदे
1- सकारात्मक विचार आते हैं
2- बेहतर नींद आती है
3- मस्तिष्क को खुश रहने वाले केमिकल्स मिलते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें