दिमाग पर चढ़ जाता है पीलिया
डॉ. गौरव ने बताया कि ऐसे केस में समय पर इलाज न किया जाए तो पीलिया दिमाग पर चढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में मौजूद खराब तत्व खून के रास्ते दिमाग में भी पहुंच जाते हैं। इससे बेहोशी आना, दौरे पड़ना, बिहेव में बदलाव आने की समस्या भी हो जाती है। लिवर, किडनी और दिल भी फेल भी होने लगता है। खून इतना पतला हो जाता है कि शरीर से अलग हिस्सों से खून बहने लगता है।
बचाव के उपाय
- बाहर का कुछ भी खाने से बचें
- पीने वाला पानी साफ रखें।
- घर में फिल्टर पानी का ही सेवन करें।
- बाहर भी जाएं तो साफ पानी ही पीये।
- सड़क किनारे लगे स्टॉल पर खाने से बचें।