फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप : सांसें रोक कर टीवी के आगे जमे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। लोग दोपहर में दुकानों और घरों में टीवी के आगे जमकर बैठ गए। भारतीय खिलाड़ियों के रन बनाने और आउट होने के दौरान लोगों का उत्साह कभी कम तो कभी बढ़ता रहा। जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो लोगों ने भगवान से भारत की जीत के लिए प्रार्थना करनी शुरू कर दी। रात होते ही ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते स्कोर ने लोगों की उम्मीद तोड़ दी। जौनसार बावर क्षेत्र और पछवादून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। त्यूणी चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के बाजारों में व्यापारियों की दुकानों में मैच देखने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, भारत कालरा, रोहित गुप्ता, अतुल चावला, हरिओम कोहली ने बताया कि भारत का स्कोर अगर 300 के पार होता तो स्कोर को भेदना मुश्किल होता है। बताया कि शुभम गिल और श्रेयस अय्यर अगर जल्दी आउट न होते भारत के बड़े अंतर से जीतने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें