फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए दो दिन वोट करेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए रेलवे कर्मचारी दो दिन गोपनीय तरीके से बैलेट पेपर से वोट करेंगे। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों ने दून समेत आठ स्टेशन पर व्यवस्था बनाई है। इन स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी 21 व 22 नवंबर को अपने वोट का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन




नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन देहरादून शाखा के सचिव नरेश गुरुंग ने बताया, देहरादून, हर्रावाला, वीरभद्र, ऋषिकेश, झड़ी, डोईवाला, मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी पुरानी पेंशन बहाली की सहमति और असहमति के लिए वोटिंग करेंगे। बैलेट की पेटी केंद्र को भेजी जाएगी। बताया कि 21 व 22 नवंबर को ही यूनियन आंदोलन की रणनीति भी बनाएगा। कहा, जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें