आस्ट्रेलिया के एडिलेड में रविवार को क्रिकेट विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
न केवल देहरादून में बल्कि वर्चुअल वर्ल्ड में भी पाकिस्तान और भारत के बीच की जंग चुटकुलों के रूप में सामने आती रही। दिनभर वॉट्स ऐप पर कुछ यूं रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला।
- विश्वकप:
श्रीलंका कभी पाक से नहीं जीता
पाक कभी भारत से नहीं जीता
भारत कभी अफ्रीका से नहीं जीता
अफ्रीका कभी विश्वकप नहीं जीता।
- ...और इसी बीच पाकिस्तान में पटाखों की
दुकान के बाहर बोर्ड लग गया है।
‘बेचा हुआ माल वापस नहीं होगा’