फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhad News: आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा, युवा डॉक्टरों ने विकसित किया एप, मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 14 Dec 2024 10:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

World Ayurveda Congress: क्लीनिकल आयुर्वेद एप से अब चिकित्सा की जानकारी मिल सकेगी। केरल के केरल के युवा डॉक्टरों ने क्लीनिकल आयुर्वेद एप विकसित किया है।
विज्ञापन
आयुर्वेद कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को डिजिटल माध्यम से बढ़ावा देने के लिए केरल के युवा डॉक्टरों ने क्लीनिकल आयुर्वेद एप भिशक विकसित किया है। इस एप के माध्यम से लोगों को रोग, दवाइयों, प्रयोगशाला जांच, प्रक्रियाओं, परामर्श, पेटेंट की पूरी जानकारी मिलेगी।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में आयुर्वेद प्रशिक्षुओं व छात्रों के लिए यह एप आकर्षण का केंद्र बना है। केरल के पालाक्कड जिले के शोरनुर के डाॅ. संदीप, डाॅ. राकेश और डाॅ. उथम शाह ने यह एप तैयार किया है। डाॅ. शाह ने बताया, यह एप आयुर्वेदिक चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों के लिए भी एक प्रमाणिक प्लेटफार्म है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म

10 विभागों के तहत उनकी एटियोलाॅजी, क्लीनिकल फीचरों, डायग्नोसिस और आयुर्वेदिक उपचार के अलावा एप में 300 से भी अधिक रोगों की जानकारी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के सुझाव पर एप में 550 से अधिक आयुर्वेदिक दवाएं शामिल की गई हैं। एप के माध्यम से आनलाइन और ऑफलाइन परामर्श बढ़ाने की सुविधा भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें