वैश्विक स्तर पर आयुष क्षेत्र में बढ़ रहा निवेश : केंद्रीय सचिव
आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, आयुष के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर निवेश लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में 1.3 बिलियन का निवेश प्रस्तावित है। आयुष पद्धतियों के प्रचार और प्रसार के लिए आयुष मंत्रालय के स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में इसके कई बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं। आयुर्वेद के प्रचार और प्रसार में उत्तराखंड का प्रयास सराहनीय है और आयुर्वेद की दृष्टि से उत्तराखंड उर्वरक भूमि है। विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन से आयुष पद्धति को वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में मदद तो मिलती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तराखंड का आदर्श राज्य बताते हुए कहा कि आयुर्वेद की पुस्तकों में वर्णित कई जड़ी बूटियां हिमालय में मिलती हैं।